भोपाल 12 सितम्बर 2021 - मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हलाली डेम में दर्दनाक हादसा हुआ है। नहाने के दौरान कुंड में ​गिरने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दो युवकों की लाश बरामद की है वहीं एक की तलाश जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार ख़ामखेड़ा चौकी इलाके का मामला है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक घूमने के लिए हलाली डेम पहुंचे थे, इस दौरान तीनों युवक हादसे का शिकार हो गए। डेम के पास बने कुंड में गिरने से तीनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने दो युवकों के शव को बाहर निकाले। 

जबकि एक की तलाश जारी है पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई ​है।