जगदलपुर 27 फरवरी 2022 - रविवार की सुबह पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए भाजपा के तीन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता व रवि कश्यप एवं रघु सेठिया को सुबह छह बजे एक साथ उनके घरों से उठाया गया। पुलिस तीनों नेताओं को कोतवाली लेकर गई है।
इनकी गिरफ्तारी 17 जनवरी 2021 को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के आड़ावाल स्थित दफ्तर में घुसकर हंगामा करने, अधिकारी के कक्ष में उनकी नाम पट्टिका पर कालिख पोतने की घटना में दर्ज रिपोर्ट कर कार्रवाई के तहत करना बताया गया है।
पुलिस ने इस मामले में अनुसूचित जाति , जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत FIR दर्ज किया है। मामले में कुछ और भाजपा नेताओं की तलाश में पुलिस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही है। सुरेश गुप्ता को दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से गिरफ्तार किया गया। गुप्ता पूर्व पार्षद भी हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी सविता गुप्ता भाजपा की पार्षद हैं। गिरफ्तारी के बाद सुरेश गुप्ता ने कोतवाली से वीडियो जारी कर बयान दिया है।









