सक्ती 12 अक्टूबर 2026 - बात दुर्गा पूजा की हो और गरबा ना खेला जाय ऐसा संभव ही नही है। माँ महामाया की नगरी सक्ती में दुर्गा पूजा काफी भव्य रूप से मनाया जाता है। साथ ही गरबा कार्निवल के द्वारा जबरजस्त और भव्य रूप से गरबा का आयोजन किया जाता है। और गरबा कार्निवल पिछले 04 साल से गरबा का आयोजन करते आ रहा है। और खास बात यह कि लोगो की मांग पर इस बार गरबा कार्निवल दो दिनों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
गरबा कार्निवल के आयोजकों ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 04 साल से एक दिन के गरबा का आयोजन करते आ रहा है। लेकिन इस एक दिन के गरबा आयोजन में लोगो की इतनी भीड़ हो जाती थी कि वे उतनी उमंग के साथ गरबा नही कर पाते थे जितनी वे सोच कर आते थे। इसलिए इस बार गरबा कार्निवल 5.0 दो दिन के लिए आयोजित की जा रही है।
इस बार हटरी चौक स्थित शुभम ग्रीन्स में 15 और 16 अक्टूबर की रात गरबा का भव्य आयोजन रखा गया है। गरबा कार्निवल 5.0 के आयोजकों ने बताया कि 15 अक्टूबर को होने जा रहे गरबा आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में युवा भाजपा नेता व जिला पंचायत के सभपति आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" होंगे तो वही दूसरे दिन के आयोजन के मुख्य अतिथि सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल होंगे।
गरबा कार्निवल के आयोजकों ने बताया कि गरबा आयोजन के मुख्य कार्यक्रम में 15 अक्टूबर को एंकर अमन साहू अपने बैंग बैंड की टीम के साथ ,एंकर मुस्कान सोनी और मयारू भौजी जैसे कई फेमस फ़िल्मों की छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री आस्था शर्मा मिलकर गरबा की शाम को शानदार बनायेंगे। तो वही दूसरे दिन यानी 16 अक्टूबर को एंकर दामिनी पटेल, एंकर आर.जे. विशाल और युवा दिलों की धड़कन डीजे यम की टीम व छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकार लता साहू भी लोगो के बीच जा कर उनके साथ रास गरबा कर उनका उत्साह वर्धन करेंगे।
खास बात ..
आयोजन एवं सहयोग..
आयोजक: टीम गरबा कार्निवल
सहयोग: अर्बन युवा प्रोडक्शन
प्रस्तुतकर्ता: नितारा वर्ल्ड
नोट - एंट्री पास एवं अधिक जानकारी के लिए इस मोबाइल पर सम्पर्क किया जा सकता है 78285 45855












