सक्ती 11 अक्टूबर 2026 - सक्ती जिले के डभरा पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। दरसअल डभरा पुलिस ने महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 70 हजार कीमत का लुटे गए मंगलसूत्र को बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर 2026 को डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम खेमड़ा निवासी बद्दूलाल उम्र 65 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी पत्नी शौच के लिए गई थी। सुबह करीब 06:30 से 07:00 बजे के बीच ग्राम में ननमोहन साहू के घर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी को रोककर पूछा कि तालाब कहां है, और इसी दौरान गले में पहना सोने का मंगलसूत्र लूटने लगा। धागा टूटने पर मंगलसूत्र लेकर आरोपी गेवराघाट की ओर भाग गया।
पीड़िता की चीख सुनकर नाती कमलेश, योगेश, उमेश एवं श्यामलाल द्वारा आरोपी का पीछा कर ग्राम घोघरी में पकड़ा गया। पकड़े जाने पर आरोपी ने अपना नाम पारस कुमार चन्द्रा पिता ब्रिजमोहन चन्द्रा, निवासी वार्ड नंबर 12 जुनाडीह विजय नगर गेवरा प्रोजेक्ट, थाना दीपका, जिला कोरबा बताया।
सूचना पर थाना डभरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। गवाहों के समक्ष पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लूटा हुआ मंगलसूत्र अपने बैग / पॉकेट में रखना बताया। अपराध का सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय डभरा के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया कोर्ट के आदेश पर आरोपी को दिनांक 23 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।












