कोलकाता 08 अक्टूबर 2022 -  कोलकाता के दक्षिण 24 परगना जिले के मगरहाट में एक युवती और उसकी मां के अवैध संबंध के कारण 21 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या कर दी गई, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक अयान मंडल की प्रेमिका , उसकी मां , पिता , भाई और उनके दो सहयोगियों समेत कुल 06 लोगों को हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जांच के दौरान, पुलिस को सबूत मिले है कि मृतक के युवती और उसकी मां के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते झगड़े होने शुरू हो गए। जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और लाश को मगरहाट में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पेशे से कैब चालक अयान मंडल ने बुधवार शाम विजयादशमी के मौके पर अपनी प्रेमिका से संपर्क करने की कोशिश की। जब उसने बार-बार फोन काटा तो अयान मंडल नशे की हालत में उसके घर पहुंच गया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया, वहां उसने उसकी मां के साथ झगड़ा किया और उसके साथ मारपीट भी की। जल्द ही उसकी प्रेमिका उसके भाई और पिता के साथ आ गई और लड़ाई ने एक भयानक रुप ले लिया। लड़की के भाई ने मंडल के सिर पर भारी चीज से हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चारों ने किसी तरह शव को सुनसान जगह पर फेंकने का फैसला किया। 

भाई ने अपने दो करीबी सहयोगियों से संपर्क किया और एक पिकअप वैन किराए पर ली, शव को लपेटा, मगरहाट में एक सुनसान जगह पर ले जाकर फेंक दिया बुधवार की देर रात तक सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। गुरुवार की सुबह अयान मंडल के परिवार ने हरिदेवपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और आखिर कार शुक्रवार की रात शव बरामद कर लिया।