कुशीनगर 03 अक्टूबर 2026 - उत्तर प्रदेश के कुशी नगर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यँहा एक स्कूल प्रबंधक ने महिला टीचर को शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए कहा. मामला जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक के द रेनबो लोरेटो स्कूल का है. 01 अक्टूबर यानी गुरुवार का मामला बताया जा रहा है. आरोपी की पहचान दिनेश राय के रूप मे हुई है. जो द रेनबो लोरेटो स्कूल का प्रबंधक है. दिनेश राय रविंद्र नगर के गांव मोतीछापर (भिसवा) का रहने वाला है. दिनेश राय शादीशुदा है और दो बच्चे हैं।
शिक्षिका की शिकायत के अनुसार, 01 अक्टूबर को प्रबंधक ने छुट्टी होने के बाद उसे TC बनाने के बहाने अपने ऑफिस में बुलाया था। प्रबंधक ने महिला टीचर के साथ अश्लील बात करने लगा. प्रबंधक शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा. उसने कहा, मेरी पत्नी बीमार है. इसलिए मैं तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता हूं। शिक्षिका ने सूझबूझ दिखाते हुए बातचीत का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया।
शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिनेश राय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 115(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।












