अहमदाबाद 29 जुलाई 2022 - शुक्रवार सुबह 600 फीट गहरे बोरवेल में खेलते खेलते जा गिरी एक बालिका को आर्मी ने अत्याधुनिक साधनों से रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाल लिया। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के धांगध्रा इलाके में गाजणवाव गांव में शुक्रवार सुबह मनीषा नाम की एक बालिका खेलते खेलते हैं 600 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा आर्मी को भी मदद के लिए बुलाया गया। यह बच्ची बोरवेल में 60 फीट पर फंसी हुई थी जिसे आर्मी के जवानों ने आधुनिक साधनों के साथ करीब 5 घंटे की मेहनत कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मनीषा पूरी तरह स्वस्थ बताई जाती है इस ऑपरेशन में आर्मी के साथ जिला स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व चिकित्सक भी लगातार मौजूद रहे। चिकित्सकीय निरीक्षण के लिए मनीषा को अस्पताल में रखा गया है अब पूरी तरह स्वस्थ है।
चिकित्सकीय निरीक्षण के लिए मनीषा को अस्पताल में रखा गया है। मनीषा पूरी तरह स्वस्थ है। कई घंटे तक बोरवेल में फंसे होने के कारण थोड़ा भय ग्रस्त है। चिकित्सक लगातार मनीषा की निगरानी कर रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि मनीषा खतरे से बाहर और पूरी तरह स्वस्थ है।











