उज्जैन 31 जुलाई 2026 - सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू हो गया है और इसका समापन 28 अगस्त, 2026 को होगा। भगवान शिवजी के भक्तों के लिए सावन का महीना बहुत ही खास होता है। इस महीने में शिवजी ने माता पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रुप में स्वीकार किया था। वहीं, अब सावन के बीच महाकाल की नगरी उज्जैन में जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
जिला प्रशासन ने उज्जैन के सभी स्कूलों में सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। सोमवार के अवकाश की भरपाई के लिए संबंधित रविवार को नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने ये फैसला बाबा महाकाल की सवारियों के दौरान शहर में उमड़ने वाली भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए लिया है।
उज्जैन शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 30 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार अवकाश रहेगा और रविवार को कक्षाएं लगेंगी।









