सक्ती 02 अक्टूबर 2026 - सक्ती जिले की डभरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम सपोस में मुक्तिधाम के पास फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 13 जुआरियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 51 हजार 400 नगद और 52 पत्ती तास जप्त किया है। सभी जुआरियो के खिलाफ धारा- 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

दरअसल डभरा पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम को दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सपोस, मुक्तिधाम के पास फड़ लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए डभरा पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम को मौके की ओर आता देखकर वहां जुआ खेल रहे कुछ व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं घेराबंदी के माध्यम से मौके पर मौजूद सभी जुआरियों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम-

1) जागनेश्वर साव पिता भरत लाल उम्र 52 वर्ष पता चन्दपुर वार्ड नंबर 06 थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती 

2) जय सिंह क्षत्रिय पिता बी एस क्षत्रिय उम्र 57 वर्ष पता रायगढ़ चांदनी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ जिला रायगढ़

3) अनिल महंत पिता स्व चमरा दास उम्र 33 वर्ष पता सपोस, बस स्टैंड थाना डभरा जिला सक्ती  

4) द्वारिका पटेल पिता गोपचंद पटेल उम्र 54 वर्ष पता टांसपोर्ट नगर रायगढ़ थाना जुटमिल 

5) देवेंद्र पटेल पिता स्व बाबूलाल पटेल उम्र 44 वर्ष पता खरकेना थाना डभरा जिला सक्ती  

6) रवि खर्रा पिता मोहन लाल उम्र 36 वर्ष पता  04 चन्द्रपुर थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती  

7) कारगिर खूंटे पिता ताराचंद खूंटे उम्र 27 वर्ष पता मेढापाली थाना डभरा जिला सक्ती  

8) मनोज दास महंत पिता कुमार दास महंत उम्र 30 वर्ष पता सपोस थाना डभरा जिला सक्ती  

9) राजेश साहू पिता रमेश साहू उम्र 27 वर्ष पता डुमरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ 

10) सूरज तांडी पिता दशरथ तांडी उम्र 48 वर्ष पता देवरी थाना सांकरा जिला महासमुंद 

11) हीराराम चौहान पिता पूरन चौहान उम्र 42 वर्ष पता भैरोपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद

12) गजेन्द्र नायक पिता मनबोध नायक उम्र 44 वर्ष पता बीजातीपाली थाना सराईपाली जिला महासमुंद

13) भानूप्रताप सिंह पिता प्रहलाद साहू उम्र 30 वर्ष पता जेलपारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़।