बिलासपुर 02 अक्टूबर 2026 - बिलासपुर जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 6 अधिकारियों की नई पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के तहत विभिन्न अनुविभागों में SDM स्तर पर बदलाव किया गया है, जबकि एक अधिकारी को जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई पदस्थापना के तहत आकांक्षा त्रिपाठी को SDM राजस्व बिलासपुर का प्रभार दिया गया है। वहीं नंद कुमार चौबे को SDM बिल्हा, बजरंग सिंह वर्मा को SDM मस्तूरी और सीमा पात्रे को SDM कोटा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह नारायण प्रसाद गबेल को SDM तखतपुर पदस्थ किया गया है। वहीं शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?
आकांक्षा त्रिपाठी SDM राजस्व, बिलासपुर
नंद कुमार चौबे SDM, बिल्हा
बजरंग सिंह वर्मा SDM, मस्तूरी
सीमा पात्रे SDM, कोटा
नारायण प्रसाद गबेल SDM, तखतपुर
शिव कुमार कंवर डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय बिलासपुर।












