सक्ती 11 अक्टूबर 2026 - सक्ती जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है यँहा बाईक अनियंत्रित  पेड़ से टकरा गई इस हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। पूरा मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, तीन युवक बाइक पर सवार होकर पोता से आमनदुला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मालखरौदा ले जाया गया, जहां 18 वर्षीय नीरज सारथी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 20 वर्षीय रोशन बैरागी और 18 वर्षीय विकास महंत की हालत नाजुक होने पर उन्हें रायगढ़ रेफर किया गया है।