अजमेर 05 जुलाई 2022 - अजमेर में देर रात युवती ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अगले महीने अगस्त में उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन टूट गई इस वजह से वह परेशान थी। सुसाइड करने से पहले युवती ने एक पेज का सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने बताया कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका मंगेतर और उसकी गर्लफ्रेंड हैं। उसने यह भी बताया कि उसकी मौत के सारे सबूत उसके मोबाइल में हैं।
दरअसल युवती ने अपनी सगाई की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी। इस पर एक लड़की का उसके पास मैसेज आया कि ये तो उसका बॉयफ्रेंड है। लड़की ने दुल्हन को लड़के से दूर रहने की धमकी दी। जब लड़के के परिवार को सच्चाई बताई तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। फिलहाल सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त कर रामगंज थाना पुलिस जांच कर रही है।
रामगंज थाने के सब इंस्पेक्टर देवाराम जाट ने बताया कि 04 जुलाई 2022 को कंचन नगर दौड़ाई निवासी पूजा (24) पुत्री गोविंद राम रेगर ने घर के कमरे में रस्सी से पंखे पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोग युवती को लेकर JLN हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर युवती का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मृतिका के भाई राकेश ने रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मृतिका ने सुसाइड नोट में उसकी मौत का जिम्मेदार मंगेतर सुधीर नोगिया और उसकी गर्लफ्रेंड नेहा गुप्ता को बताया है।











