पुणे 18 अप्रैल 2021 -  महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा हैं. पुणे की हालत सबसे ज्यादा गंभीर हैं. ऐसे में दूसरे राज्य के सरकार ने महाराष्ट्र से आने वाले लोगों के लिए RTPCR रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया हैं।

जिसके बाद कुछ लोगों ने फर्जी RTPCR रिपोर्ट तैयार करके देने लगे हैं. बता दें कि शनिवार रात को पुणे के डेक्कन जिमखाना थाने के अधिकारियों ने कोरोनो वायरस के लिए नकली RTPCR  रिपोर्ट देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि उन्होंने कई लोगों को फर्जी रिपोर्ट मुहैया कराई है. महाराष्ट्र में इस प्रकार का कई रैकेट चल रहा हैं।

जेएम रोड पर जीनपाथ डायग्नॉस्टिक्स के एक व्यवस्थापक प्रबंधक ने इस बात की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुणे पुलिस ने छापा मारा और नांदेड़ जिले के मूल निवासी सागर अशोक हांडे (25) और दयानंद भीमराव खराटे (21) के खिलाफ केस दर्ज किए. पुलिस के मुताबिक, उन्हें फर्जी RTPCR रिपोर्ट के बारे में जानकारी मिली थी जो कि जीनपाथ डायग्नोस्टिक्स के नाम से जारी किया जा रहा था. जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कई लोगों को नकली रिपोर्ट तैयार करके दिया हैं।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक धारा 144 लगाया गया हैं. पिछले 24 घंटे में 61,695 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए. वहीं एक दिन में 349 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. राज्य में एक्टिव केस की संख्या 06 लाख 20 हजार से ज्यादा है।