- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान में कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति संभव है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और हिमपात संभव है।

सोर्स - skymetweather.com