- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण भारत कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय के कुछ हिस्सों, नागालैंड, सिक्किम, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और उत्तराखंड के 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

सोर्स - skymetweather.com