--अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर अगले 48 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और शेष पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

सोर्स -  skymetweather.com