- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश , बिहार के कुछ हिस्सों , राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा पड़ सकता है।

पंजाब , हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है।

गिलगित-बाल्टिस्तान , मुजफ्फराबाद , जम्मू-कश्मीर , लद्दाख और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश संभव है।

उत्तर पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

सोर्स - skymetweather.com