- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

अगले 24 घंटों के दौरान, मेघालय, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है।

तमिलनाडु, रायलसीमा और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी भारी संभव है।

पश्चिमी हिमालय, बिहार के पूर्वी हिस्सों और पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।

सोर्स -  skymetweather.com