- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिशहो सकती है।

छत्तीसगढ़, दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

ओडिशा, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा और मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है।

सोर्स - skymetweather.com