- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि - 

अगले 24 घंटों के दौरान, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पश्चिमी हिमालय, मध्य प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश की संभावना है।

सोर्स - skymetweather.com