- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु और केरल के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है।

हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में छिटपुट हल्की बारिश और हिमपात संभव है।

दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब से बहुत खराब श्रेणी में रहेगा।

सोर्स -  skymetweather.com