- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।

सोर्स - skymetweather.com