- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

अगले 24 घंटों के दौरान भी जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। लद्दाख और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हो सकती है बारिश और बर्फबारी।

पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

मध्य महाराष्ट्र, केरल में हल्की बारिश संभव है। जबकि ओडिशा और उत्तरी तेलंगाना में कहीं-कहीं वर्षा का अनुमान है।

सोर्स - skymetweather.com