- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी राज्यों पर मौसम की सक्रियता अपेक्षित है। आज रात तक तक पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में इस समय बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर राज्यों में पहली अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। कुछ हिस्सों में निचले इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की भी आशंका है।

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर भी अगले 3-4 दिनों तक मध्यम से भारी वर्षा की आशंका है।

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह तथा इससे सटी दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में समुद्र की बढ़ी हलचल के कारण यहाँ से मछुआरों को दूर रहने की सलाह दी गई है।

केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के पश्चिमी भागों में हीट वेव (गर्म लू) की स्थिति जारी रहने की आशंका है। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और ओडिशा में भी एक-दो स्थानों पर लू जैसी स्थितियाँ बन सकती हैं।

उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज़ हवाएँ चल रही हैं। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यह हवाएँ अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेंगी।

सोर्स - skymetweather.com