- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें गिरने के आसार हैं।

दक्षिणी तेलंगाना और ओडिशा के दक्षिणी तटीय हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है।

जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात शुरू होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

उत्तरी मैदानी इलाकों में कोहरे की तीव्रता अब कम हो जाएगी।

सोर्स - skymetweather.com