- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

झारखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों तथा ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हिमालय, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

पंजाब और राजस्थान में एक-दो स्थानों पर गुड भरी आंधी के साथ छुटपुट बारिश हो सकती है।

सोर्स - skymetweather.com