- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

आगामी 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों की कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि या बर्फबारी भी होने की संभावना है।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हिमालयी राज्यों में भी हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

देश के बाकी सभी भागों में मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम भारत में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।

सोर्स - skymetweather.com