बिलासपुर 19 फरवरी 2021 - रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सक्ती-बाराद्वार स्टेशनों के मध्य किमी. 646/18A-20A पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 326 (सकरेली फाटक) को दिनांक 23 फरवरी को रात 08 बजे से दिनांक 24 फरवरी प्रातः 10 बजे तक तथा दिनांक 25 फरवरी को रात 08 बजे से दिनांक 26 फरवरी प्रातः 10 बजे तक सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए लोगो से सहयोग की अपील की है।









