जांजगीर चाम्पा 19 नवम्बर 2026 - जांजगीर चाम्पा जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से SP विजय पाण्डेय के निर्देशन में थाना नवागढ़ क्षेत्र के भुनेश्वर केशरवानी को जिला बदर करने के लिए कलेक्टर को अनुशंसा पत्र भेजा है। भुनेश्वर केशरवानी के द्वारा क्षेत्र में लोगो को डरा धमका कर गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देना, क्षेत्र में बलवा और बार बार शांति भंग  करने के गंभीर अपराध दर्ज हैं। जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना रहता है।

बदमाश भुनेश्वर केशरवानी के आपराधिक रिकॉर्ड, गतिविधियों एवं क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का पुलिस द्वारा विस्तृत परीक्षण किया गया। जांच में यह पाया गया कि भुनेश्वर केशरवानी की गतिविधियां सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा के लिए निरंतर चुनौती बनी हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बदमाश भुनेश्वर केशरवानी को जिला बदर किए जाने हेतु समस्त आपराधिक विवरणों सहित विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर को अग्रेषित किया गया है।

 जांजगीर चांपा पुलिस की, जिले में अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा आम जनता की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।