भोपाल 30 मई 2021 - मध्यप्रदेश के सिविल लाइन थाना अंतर्गत पुलिस ने दुर्गा कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन महिलाओं के साथ ही तीन पुरुष को आपत्ति जनक हालत में पकड़ा है। सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। 

पुलिस को इस सैक्स रैकेट के बारे में कई लोगों की शिकायत आई थी शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

दरअसल पुलिस को शिकायत मिली थी कि भोपाल के दुर्गा कॉलोनी में बने एक मकान में सेक्स रैकेट चलता है। पुलिस ने लोगों की सूचना के बाद जब मकान पर छापा मारा तो मकान पर पुलिस ने तीन महिलाओं के साथ तीन पुरुष को आपत्तिजनक हालात में पाया। 

पुलिस ने मौके से एक कार, कुछ अश्लील फोटोग्राफ एवं मोबाइल जब्त किए इसमें ग्राहकों को लड़कियों की भेजे जाने वाली फोटो , चैटिंग एवं अकाउंट डिटेल मिली है। पकड़ी गई लड़क‍ियां मुंबई की बताई जा रही है। 

सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए डीएसपी शशांक जैन ने बताया क‍ि सिविल लाइन थाना अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी से लगातार शिकायत आ रही थी। एक महिला एकांत में अपने मकान से सेक्स रैकेट चला रही है। 

लोगों के शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। डीएसपी जैन ने बताया क‍ि फिलहाल अभी प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है उसके अनुसार महिलाएं अपने वाट्सएप नंबर से फोटो भेज कर अपने परमानेंट ग्राहकों को सेट करती थी और इस गोरखधंधे के जरिये मोटी रकम की उगाही करती थी।