जालंधर 29 जुलाई 2022 -  जालंधर शहर में एक पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जवान पी.ए.पी. में तैनात था, जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। 

हादसा इतना भयावह था कि जवान के शरीर के चिथड़े उड़ गए। मृतक की पहचान लोहियां के मधला निवासी कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही GRP पुलिस मौके पर पहुंची। GRP के ASI ललित कुमार ने बताया कि उक्त घटना बारे जांच शुरू कर दी गई है कि आखिर जवान ट्रेन की चपेट में आया कैसे या फिर जवान ने खुदकुशी की है, इस बारे भी जांच जारी है।