मुंबई 05 दिसंबर 2023 - सोनी टीवी के लोकप्रिय क्राइम शो ‘CID’ में एक सीआईडी अधिकारी फ्रेडरिक्स का मशहूर किरदार निभाने वाले दिनेश फड़नीस ने कांदिवली के तुंगा अस्पाल में सोमवार और मंगलवार‌ की दरमियानी रात 12.08 बजे ली अंतिम सांस. 57 साल के दिनेश फड़नीस का मल्टिपल ऒर्गन फेल्योर के चलते हुआ निधन हो गया है।

CID में दया का किरदार निभाने वाले और दिनेश फड़नीस के बेहद करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने abp न्यूज़ को बताया कि दिनेश लीवर, हार्ट और किडनी की समस्याओं से जूझ रहे थे और उनकी जटिलताएं दिनों दिन बढ़ती ही चली गयीं. दिनेश फडणीस 30 नवंबर से कांदिवली के तुंगा अस्पताल में भर्ती थे।

कुछ ही देर में बोरिवली के दौलत नगर श्मशान भूमि में किया जाएगा दिनेश फड़नीस का अंतिम संस्कार. टीवी शोज़ के अलावा उन्होंने कई फ़िल्मों में भी‌ किया था काम।