- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -

अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

गिलगित-बाल्टिस्तान , मुजफ्फराबाद , लद्दाख और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

सोर्स - skymetweather.com