जगदलपुर 04 मई 2021 - बस्तर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इस बीच एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है की मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी, वार्ड बॉय सहित 10 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

बॉयोलोजिकल डिपार्टमेंट के प्रमुख दिव्य ज्योति मजूमदार की मौत भी हो चुकी है, वो कोरोना संक्रमण के दौरान लगातार सैंपल की जांच में मार्गदर्शन करते थे। 

उनकी मौत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने गाइडलाइन के पालन करने के लिए स्टाफ को सतर्क किया है।