सुकमा  04 नवंबर 2023 - सुकमा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खबरों के अनुसार CRPF के एक जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या की कोशिश की। इस घटना में जवान घायल हो गया, जिसे जगदलपुर के अस्‍पताल में रेफर किया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना सुकमा के तोंगपाल के लेदा स्थित CRPF हेडक्वार्टर की है। जानकारी के अनुसार में CRPF के एक जवान ने शनिवार सुबह खुद को गोली मार ली। जवान का नाम गोकरन बताया जा रहा है और वो CRPF के 227 बटालियन में पदस्‍थ था। मतदान से पहले जवान ने घटना को अंजाम दिया है। 

हालांकि जवान ने खुद को गोली क्‍यों मारी इस बात का पता नहीं चल पाया है। घटना स्‍थल पर पहुंची पुलिस ने गार्ड रूम को सील कर दिया है और इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।