दुर्ग 16 अक्टूबर 2026 - इस वक्त दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा कलेक्टर अभिजीत सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसमी बीमारी के बीच पेट संबंधी परेशानी होने पर वे गुरुवार दोपहर बाद अस्पताल पहुंचे थे। ऑन।ड्यूटी डॉक्टरों ने उनकी प्राथमिक जांच की और चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए भर्ती होने की सलाह दी। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, तबीयत खराब होने पर कलेक्टर अभिजीत सिंह सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को अपनी परेशानी बताई। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने का निर्णय लिया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, शुरुआती जांच में पेट संबंधी बीमारी के संकेत मिले हैं। उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए आवश्यक जांचें कराई जा रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कलेक्टर को आईसीयू में रखा गया है, जहां उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। बीमारी के सटीक कारण और आगे के उपचार को लेकर जांच रिपोर्ट का इंतजार है उनकी स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल जिला अस्पताल में कलेक्टर अभिजीत सिंह का उपचार जारी है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति और जांच रिपोर्ट को लेकर आगे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।












