जगदलपुर 20 अप्रैल 2023 - बस्तर से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नगरनार में तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना पर नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को महारानी अस्पताल लाया गया जँहा डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा कि प्रियांशु कश्यप 08 वर्ष , प्रमोद गोएल 09 वर्ष , विक्की बेसरा 08 वर्ष सभी तालाब में नहा रहे थे. तभी गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए. इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।