जगदलपुर 05 जून 2022 -  तोकापाल आरापुर में बीती रात एक बड़ी हत्याकांड की वारदात हुई है। जहां एक ही परिवार में दो लोगों की मौत हो गई है। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

केशलूर SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से सभी के ऊपर हमला कर दिया और इस हमले में मौके पर ही मां की मौत हो गई वही छोटा भाई और बहन इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद बड़े भाई ने खुद जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम की मदद से आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।