औरंगाबाद 16 नवम्बर 2022 -  लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम महाराष्ट्र के औरंगाबाद का है। यहां एक ऑटो वाला लड़की से साथ छेड़छाड़ की कोशिश कर रहा था। लड़की ने बचने के लिए चलते ऑटो से छलांग लगा दी। 

यह पूरा घटनाक्रम CCTV में कैद हुआ है आरोपी ऑटो चालक सैयद अकबर हमीद को हिरासत में ले लिया गया है लड़की के सिर में चोट लगी है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।