मुम्बई 11 नवंबर 2022 -  रेलयात्रियों के लिए यह एक काम की सूचना है। यदि आप अगले सप्‍ताह या अगले दस दिनों में कहीं रेल यात्रा करने जा रहे हैं तो जरा चेक कर लीजिये, क्‍योंकि मेगा ब्‍लॉक लगने जा रहा है। इसके चलते हो सकता है कि आपकी यात्रा प्रभावित हो जाए। मध्‍य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने बताया कि मुंबई जोन के तहत सेंट्रल रेलवे लाइन पर 19 से 20 नवंबर तक 27 घंटे का मेगाब्लॉक, रात 11 बजे से मेगाब्लॉक शुरू होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए भायखला से ठाणे के बीच कुछ उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी।