जांजगीर चांपा 01 मार्च 2021 - संयुक्त एकलव्य विद्यालय पलाड़ीखुर्द-सक्ती में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए मूल दस्तावेज का सत्यापन  24 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय में किया गया। दस्तावेज सत्यापन के के लिए अधिकांश अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। 

अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। सत्यापन के लिए शेष अनुपस्थित अभ्यर्थी 16 मार्च को 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करा सकते हैं। 

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि मूल दस्तावेज व सत्यापित 02 सेट छायाप्रति के साथ अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं। अनुपस्थित अभ्यर्थियो की सूची जिले की वेबसाईट पर अपलोड की गई है।