बुलढाणा 20 अगस्त 2021 - महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में लोहे की सरिया से भरा एक वाहन पलट गया, जिसकी वजह से 13 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 3 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं. 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं 03 की मौत रास्ते में ले जाते वक्त हो गई वही ईलाज के दौरान 02 मजदूरों की जान चली गई. दर्दनाक हादसे में घायल मजदूरों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

यह हादसा सिंदखेराजा तहसील के तढेगाव के पास समृद्धि महामार्ग पर एक डंपर में लोहे की छड़ें लदी हुईं थी। मारे गए मजदूरों में से ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।