छत्तीसगढ़ - युवा कांग्रेस के निष्कासित नेता पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज , सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगी करने का है आरोप

रायपुर , 10-02-2022 9:04:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवा कांग्रेस के निष्कासित नेता पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज , सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगी करने का है आरोप
रायपुर 09 फरवरी 2022 -  राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में युवा कांग्रेस के निष्कासित नेता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से लगभग 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार देवेंद्र नगर थाने में अहनल देवांगन ने भिलाई निवासी युवा कांग्रेस अहिवारा विधानसभा के अपाध्यक्ष पद से निष्कासित नेता हुसैन रिजवी उर्फ हसन खान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। हुसैन ने नौकरी लगाने के नाम पर नौ लाख 95 हजार रुपये ले लिए। पांच अलग-अलग लोगों से यह रकम ली गई। प्रार्थी धमतरी के रहने वाले हैं। वहीं आरोपी हसन भिलाई के चरोदा का निवासी है। 

राजनीतिक रसूख दिखाकर और सभी विभागों में अपनी ऊंची पहुंच बताकर लोगों को अपने झांसे में लिया। और लाखों रुपये ले लिए। सभी को नौकरी लगाने के नाम पर देवेंद्र नगर के करसन चेंगर यूथ कंट्रक्शन एवं फाउंडेशन के नाम से स्थित कार्यालय में पैसा लिया गया। नौकरी नहीं मिलने पर एक वर्ष बाद जब पैसा मांगे गए तो आरोपी निष्कासित नेता हुसैन रिजवी उर्फ हसन खान ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। 

आरोपी निष्कासित नेता हुसैन रिजवी उर्फ हसन खान ने अनिल देवांगन से आरक्षक के लिए 02 लाख रुपये , लवकुश देवांगन से लोक निर्माण विभाग भृत्य के लिए 01 लाख 25 हजार रुपये , रवि सिन्हा से लोक निर्माण विभाग में सहायक ग्रेड-3 पर नौकरी लगाने के नाम पर 70 हजार रुपये , उमेश ध्रुव से आरक्षक के लिए 02 लाख 50 हजार और टेमन लाल साहू से विधानसभा सहायक ग्रेड-3 में नौकरी लगवाने के नाम पर 03 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। 

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के अनुसार हुसैन रिजवी उर्फ हसन खान को छः माह पहले निष्कासित किया जा चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में भी शिकायत मिली थी जिसके आधार पर निष्कासन की कार्रवाई की गई थी।

ताज़ा समाचार

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH