सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती , 03-05-2026 12:36:00 PM
Anil Tamboli
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती 03 मई 2026 - सक्ती जिला गठन होने के बाद पहली बार सट्टे के खिलाफ कोतवाली पुलिस और सायबर सेल की बड़ी कार्यवाही देखने को मिल रही है। SP प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी लखन पटेल और साइबर सेल प्रभारी कंवर जी के कुशल नेतृत्व में पहली बार कड़ी से कड़ी जोड़ कर ऑनलाइन सट्टा गिरोह का चैन-सर्कल ध्वस्त किया जा रहा है।

बता दे कि 29 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर सटोरिया भुपेन्द्र राठौर पिता सतीश राठौर उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 रानी सागर पारा को गिरफ्तार किया गया, जो कई बेटिंग एप्स के माध्यम से ऑनलाइन IPL सट्टा संचालित कर रहा था।

प्रारंभिक जांच में प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क की परत दर परत जांच की गई, जिसमें अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस द्वारा अलग-अलग दिन पर कार्यवाही करते हुए इस संगठित सट्टा गिरोह के कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे भुपेन्द्र राठौर, उम्र 28 वर्ष रानीसागर पारा सक्ती, चंद्रेश कुमार राठौर, उम्र 32 वर्ष, नंदौर खुर्द, मुकेश अग्रवाल उम्र 46 वर्ष स्टेशन रोड, सक्ती,  पिंटू जायसवाल, उम्र 24 वर्ष निवासी झूलकदम, सक्ती और संजय केंवट, उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गढ़गोढ़ी शामिल है।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों के  द्वारा बैंक खातों एवं डिजिटल पेमेंट एप्स Phone Pe आदि के माध्यम से सट्टा रकम का लेन-देन किया जा रहा था तथा जीत-हार की राशि का वितरण भी इसी माध्यम से किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपी पिंटू जायसवाल एवं संजय केंवट द्वारा अपने बैंक खातों एवं मोबाइल एप्स को सट्टा रकम के लेन-देन हेतु उपलब्ध कराना स्वीकार किया गया है। सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 05 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं, जिनमें सट्टा संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए है। यह कार्यवाही एक संगठित एवं बड़े आईपीएल सट्टा गिरोह के विरुद्ध की गई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास जारी हैं।

ताज़ा समाचार

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH