प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना में ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित , इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

रायपुर , 10-02-2022 6:25:26 AM
Anil Tamboli
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना में ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित ,  इस तारीख तक कर सकते है आवेदन
जांजगीर चांपा 09 फरवरी 2022 - प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के लिए 21 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अथवा अधिकतम 10 लाख रूपये की छूट का प्रावधान है। पात्र हितग्राही को औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत उद्योगों को मिलने वाले अनुदान, छूट की पात्रता भी होगी।
     
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र चाम्पा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में ओ. डी. ओ. पी. के तहत् चॉवल पर आधारित उद्योग- मुरमुरे, नूडल, चॉवल आटा आदि की नई इकाई स्थापना हेतु ऋण स्वीकृत किया जायेगा। फूड प्रोसेसिंग पर आधारित उद्योग- नमकीन, मसाला, जैम, जेली आदि की पूर्व से संचालित इकाई को इस योजना के अंतर्गत उन्नयन हेतु ऋण स्वीकृत किया जायेगा। 

इच्छुक आवेदक आधार कार्ड, पेन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पास की छाया प्रति, कार्य स्थल संबंधी पेपर, राशन कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अथवा अधिकतम 10 लाख रूपये की छूट का प्रावधान है। 

औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत उद्योगों को मिलने वाले अनुदान / छूट की पात्रता भी होगी। यदि आवेदक को जाति या निवास प्रमाण पत्र बनाने में कोई कठिनाई आ रही है तो कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये जिला व्यापार एवं उद्योग कार्यालय के जिला रिसोर्स पर्सन संतोष कुमार शुक्ला से संपर्क कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH