रायपुर रेलवे रिजर्वेशन सेंटर की आगजनी के मामले में बड़ा खुलासा , आग लगी नही बल्कि लगाई गई थी , क्या है मामला पढ़े इस खबर में

रायपुर , 08-02-2022 8:52:28 PM
Anil Tamboli
रायपुर रेलवे रिजर्वेशन सेंटर की आगजनी के मामले में बड़ा खुलासा , आग लगी नही बल्कि लगाई गई थी , क्या है मामला पढ़े इस खबर में
रायपुर 08 फरवरी 2022 -  रायपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण भवन में रविवार आधी रात एक शातिर चोर ने आरपीएफ और जीआरपी को चकमा देकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। तकरीबन दो घंटे वहां उथल-पुथल मचाने के बाद आग लगाकर वह निकल गया। वह अपने साथ तीन कंप्यूटर ले उड़ा। आग में लगभग सालभर के रिजर्वेशन चार्ट व फार्म जलकर खाक हो गए। 

सोमवार सुबह 09 बजे डीआरएम घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का आदेश दिया। पहले आग लगने की घटना शॉर्ट सर्किट से होना समझा जा रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ कि एक अज्ञात चोर रात 12.30 भवन में घुसा। लगभग दो घंटे के बाद चोर वहां से तीन कंप्यूटर लेकर बाहर निकला। इसके बाद ही स्टोर रूम में आग लगा दी। 

स्टोर रूम के ऊपर यात्रियों का विश्रामगृह है, जिस समय आग लगी थी, ऊपर कमरे में चार से पांच यात्री सो रहे थे। आगजनी के बाद यात्री घबरा गए। मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को बाहर निकाला। रात 03 बजे फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। दमकल की दो गाड़ियां 10 मिनट में मौके पर पहुंचीं और 3.15 बजे आग बुझाने का काम शुरू किया। सुबह 05 बजे तक राहत कार्य जारी रहा। जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग की लपटें तेज हो गई थीं। इस वजह आग पर काबू पाने में समय लगा।

रेलवे स्टेशन में चोरी के बाद आग लगाने की यह पहली घटना है। आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आरक्षण भवन में कार्यरत कर्मचारी दिनभर का हिसाब करने के बाद रात 11.15 बजे भवन से निकले। उसके सवा घंटे बाद 12.30 बजे चोर ने खिड़की से प्रवेश किया, जिस तरफ से चोर भवन में आया, उधर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। अंदर आने के बाद चोर अलग-अलग कमरे में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है, चोर पैसे चोरी करने के उद्देश्य से आया था, लेकिन पैसे नहीं मिलने पर कंप्यूटर ले गया। सीसीटीवी में एक ही चोर नजर आ रहा है, लेकिन और भी लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। जांच के बाद इसका खुलासा होेगा। कंप्यूटर चोरी होने से जरूरी दस्तावेज का नुकसान रेलवे को हो सकता है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है, स्टाेर रूम में जले दस्तावेज महत्वपूर्ण नहीं थे। हर 6 महीने के बाद जला ही दिया जाता है। जरूरी कागज आलमारी में सुरक्षित हैं।

सीनियर डीसीएम ने की जांच घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। सुबह डीआरएम के लौटने के बाद दोपहर में कैमरे लगाए गए। मामले की जांच करने पहुंचे सीनियर डीसीएम डॉ. विपिन वैष्णव ने कैमरे में चोरी की घटना स्पष्ट होने के बाद सभी एंगल से जांच शुरू की। 

पहले रविवार को कर्मचारियों की उपस्थिति देखी और भवन से लौटने का समय देखा। इस दौरान सभी कक्ष में लगे कैमरे बारीकी से देखे। जिस जगह पर कैमरे की नजर नहीं थी, वहां कैमरे लगाए जाएंगे। आलमारी में रखे जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। दोपहर से शाम तक चली जांच में आरपीएफ, एसीएम समेत विद्युत विभाग के अधिकारी ने हर बिंदु पर जांच करते रहे। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में एक चोर भवन में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। भवन के भीतर रखे तीन कंप्यूटर, मॉनिटर चोरी हुए हैं। आरपीएफ पूरे मामले की बिंदुवार जांच कर रही है।

HB

ताज़ा समाचार

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH