छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की चुनौती , मूणत दिखाएं पुलिस की अभद्रता का वीडियो , होगी कार्रवाई

रायपुर , 08-02-2022 11:25:10 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की चुनौती , मूणत दिखाएं पुलिस की अभद्रता का वीडियो , होगी कार्रवाई
रायपुर 08 फरवरी 2022 - राजधानी रायपुर के विधानसभा थाने में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ मारपीट मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पूर्व मंत्री को साक्ष्य देने चुनौती दी है। राजधानी रायपुर में मीडिया से चर्चा में मंत्री साहू ने भाजपा नेताओं के साथ मारपीट के आरोप को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि अगर मूणत के पास मारपीट का कोई वीडियो है, तो उसे सार्वजनिक करें। पुलिसकर्मियों ने अगर मारपीट की है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

इसके जवाब में मूणत ने गृह मंत्री साहू को टैग करते हुए शायरी की कुछ लाइनों के साथ एक वीडियो ट्वीट किया है। मूणत ने लिखा है- मेरा कातिल ही, मेरा मुंसिफ (न्यायाधीश) है। क्या मेरे हक में फैसला देगा? सत्ताधीश आप , सरकार आपकी , पुलिस भी आपकी , गुंडे भी आपके।

वहीं, भाजपा ने वीडियो को जारी करते हुए कहा कि अब अगर नैतिक साहस हो तो गृह मंत्री आरोपी टीआइ को बर्खास्त कर दें। इससे पहले गृह मंत्री साहू ने कहा कि राजेश मूणत 15 साल तक मंत्री थे, क्या कोई टीआइ उनको मारेगा, यह आरोप हास्यास्पद है। लेकिन अगर किसी ने मूणत को मारा है, तो वीडियो जारी करें, टीआइ को तत्काल सस्पेंड कर दूंगा।

             -  यह है वीडियो में -

वीडियो में मूणत के साथ मारपीट की घटना दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन मूणत यह कहते नजर आ रहे हैं कि कोई भी बचाने वाला नहीं है। डंडा चलाना है तो चलाओ, थाने के अंदर दादागिरी है क्या। ओ भाई, हाथ नहीं लगाना, हाथ नहीं लगाना, थाने में बवाल मच जाएगा। उसके बाद वीडियो में उथल-पुथल नजर आ रही है, जिसमें मूणत यह कहते सुने जा रहे हैं कि अरे, ये क्या हो रहा है।

वीडियो कुछ देर के लिए बंद हो गया। उसके बाद मूणत कह रहे हैं कि यह गुंडागर्दी शहर में चल रही है। देखो बंधुवर, इसके आगे क्या होगा। 

गृह मंत्री साहू के बयान पर भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि गृहमंत्री का बयान दुर्भाग्यजनक और अपराधियों का मनोबल बढ़ाने वाला है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि गृह मंत्री का काम प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल करना होता है। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होता है कि शिकायतों पर निष्पक्ष सुनवाई हो और पुलिस किसी तरह का पक्षपात नहीं करे। इसके उलट बिना किसी जांच, कारवाई और वकील-दलील के सीधे गृह मंत्री द्वारा आरोपियों को क्लीन चिट दे देना शर्मनाक है। यह न्याय का गला घोंटने जैसा है।

ND 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH