छत्तीसगढ़ से एक और बड़ी खबर , पूर्व मंत्री राजेश मुड़त को पुलिस ने किया गिरफ्तार , जाने वजह
रायपुर , 06-02-2022 3:50:00 AM
रायपुर 05 फरवरी 2021 - राजधानी रायपुर में पुलिस ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत को गिरफ़्तार कर लिया है।
आपको बता दे कि आज केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रायपुर पहुँचे हुए थे, जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रखी थी, इसकी सूचना मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी करते हुए विरोध को रोका और इसी बीच दोनों पार्टी के नेताओ में झड़प हुई जिसे पूर्व मंत्री राजेश मूणत सुलझाने पहुँचे थे।
इस दौरान राजेश मूणत की राजधानी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बहस हुई जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है, सभी कार्यकर्ता विधानसभा थाने की ओर घेराव के लिए निकल पड़े है।
















