कोयले के अवैध खनन के दौरान दर्दनाक हादसा , 13 लोगों की मौत , कई लोगो के फंसे होने की संभावना

झारखंड , 02-02-2022 7:31:56 PM
Anil Tamboli
कोयले के अवैध खनन के दौरान दर्दनाक हादसा , 13 लोगों की मौत , कई लोगो के फंसे होने की संभावना
धनबाद 02 फरवरी 2022 - झारखंड के धनबाद में कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ. मंगलवार को के निरसा प्रखंड के इसीएल मुगमा एरिया में 20 फीट ऊपर की ऊंचाई से चालकर गिरने के कारण करीब 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोगों की इसमें दबने की अशंका व्यक्त की जा रही है. मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

आनन-फानन में कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि कुछ घायलों का इलाज वहां के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह भारी संख्या में महिला, पुरुष कई समेत बच्चे अवैध उत्खनन करने के लिए आउटसोर्सिंग पर आए थे. वहां ईसीएल प्रबंधन की ओर से ट्रेंच कटिंग किया गया था।

तभी अचानक 20 फीट के ऊपर से चालकर भर भराकर नीचे गिर गया, जिसमें दर्जन भर से ज्यादा लोग दब गए. घटना की जानाकारी मिलने के बाद धनबाद के निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. उसके बाद कोयले से दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करवाई गई।

इधर जैसे ही स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो लोग भारी संख्या में आउटसोर्सिंग के पास जुट गए. पुलिस और इसीएल प्रबंधन का इस बारे में कहना है कि इस हादसे में जांच की जा रही है।

हादसा कापासाड़ा आउटसोर्सिंग में हुआ, जहां लोग अवैध उत्खनन के लिए सुबह करीब सात बजे जुटे थे, लेकिन आधे घंटे के बाद वहां भी चाल भरभरा कर गिर गया. इसमें मुगमा क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हो गई. तीसरी घटना बीसीसीएल सीवी एरिया की है जहां अवैध कोयला खनन के दौरान तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इसमें कई महिलाओं के दबने की अशंका व्यक्त की जा रही है. बताया जाता है कि ये सभी लोग पतलाबाड़ी की हैं।

धनबाद पुलिस का कहना हैं कि घटना घटी है और मामले की जांच की जा रही है, लेकिन इस अवैध खनन में जिन लोग दबे होने की बात बताई जा रही है, अभी तक उनके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

इस मामले में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि झारखंड के मुखिया के इशारे पर धनबाद में जिला प्रशासन कोयले की चोरी करवा रहा है और आए दिन अवैध खनन में लोगों की जान जा रही है. आज अलग अलग जगहों में करीब 20 लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग दबे होने की आशंका है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने धनबाद में हुई खदान दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताया है. उनका आरोप है कि हेमंत सरकार के राज में अवैध खनन बढ़ा है, इस कारण खदान दुर्घटना भी बढ़ी है. उन्होंने  सरकार से मांग किया है  कि मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।

AT

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH