छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

बालोद , 28/04/2026 12:55:17 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

बालोद 28 अप्रैल 2026 - बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत एक पति ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी 42 वर्षीय परमानंद यादव की पत्नी कुछ दिन पहले अपने कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद परमानंद लगातार तीन दिनों से अपनी पत्नी को समझाने और वापस घर लाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह वापस आने के लिए तैयार नहीं हुई।

परिवारिक तनाव और मानसिक दबाव के बीच परमानंद यादव रविवार को अपनी पत्नी के प्रेमी के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने पत्नी को वापस लाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनने पर उसने प्रेमी के घर के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह स्थानीय लोगों ने जब शव को फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक की पत्नी घर से भागकर चौरेल गांव में रह रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। इसी तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। अर्जुन्दा थाना प्रभारी इंद्रा वैष्णव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी सभी तथ्यों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ -  CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरुआत होते ही मंत्री जी की हुई शिकायत, शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब
छत्तीसगढ़ - CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरुआत होते ही मंत्री जी की हुई शिकायत, शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब
सक्ती - IPL खत्म होते ही नाउ बंधुओ के अंक सट्टे का कारोबार जोरो पर, पुलिस के नाक के नीचे रोज लगावा रहे है लाखो का दांव..
सक्ती - IPL खत्म होते ही नाउ बंधुओ के अंक सट्टे का कारोबार जोरो पर, पुलिस के नाक के नीचे रोज लगावा रहे है लाखो का दांव..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH